मस्तुरी थाना में नये थाना प्रभारी ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्रीय पत्रकारों ने मुलाकात की ।

0
IMG-20260918-WA0186

गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल चंद्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय से ही एक भयमुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।चर्चा के दौरान थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए विशेष चर्चा की उनहोंने कहा क्षेत्र में किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की जाएगी।जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री और नशीले पदार्थों के कारोबार पर पुलिस पूरी सख्ती से अंकुश लगाएगी।
मस्तूरी क्षेत्र और उसके संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस करे और असामाजिक तत्वों में डर बना रहे।


पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम किया जाएगा ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के साथ साझा कर सकें।
थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र की किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली खबरों की सही जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।
उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रीय पत्रकार प्रमोद अवस्थी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, स्टेट टीवी इंडिया चैनल के संपादक सुधीर सुमन, गौ सेवा आयोग के सदस्य गौ सेवक सौमित्र शुकला, सौरभ शुक्ला और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर भेंट मुलाक़ात कर शुभकामनायें दी स्वागत किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed