ग्राम बाम्हू के पावन धरा पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन
ग्राम बाम्हू के पावन धरा पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन
उमलेश जायसवाल बेलतरा- प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी भगवान श्री नरसिंह नाथ जी के पावन धरा ग्राम बाम्हू में युवा शक्ति मंच के सौजन्य से श्री शिव कथा का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमे व्यास गद्दी से कथा वाचक पंडित अभिषेक अरुण महराज जी ने कथा रस प्रवाह के माध्यम से बतलाया के भगवान शिव का प्रथम विवाह दक्ष कन्या सती जी से हुआ और पिता के घर यज्ञ उत्सव में जाकर देखा तो शिव का भाग यज्ञ स्थल में कही पर भी दिखाई नही दिया जिससे माता सती जी ने शिव जी अपमान देखकर पिता के यज्ञ शाला में ही अपने पंच भौतिक शरीर को वही त्याग कर फिर विष्णु अंश से उपन्न हिमांचल राज के यहां पार्वती जी के रूप में जन्म लेकर पुनः शिव को प्राप्त कर अटल सौभाग्य को प्राप्त की ।। आयोजन समिति के संरक्षक वैभव शर्मा,अध्यक्ष अश्वनी धीवर,उपाध्यक्ष सुनीत धीवर,निर्देशक संजू निर्मलकर,निरीक्षक रोशन निर्मलकर, कोषाध्यक्ष धनन्जय धीवर, सहकोषाध्यक्ष कैलाश धीवर,सचिव ओपी साहू,सहसचिव सुरेंद्र धीवर,मंच सञ्चालक विकास निर्मलकर, सह सञ्चालक कमल यादव,प्रभारी लक्ष्मी साहू, सहायक प्रभारी आदर्श धीवर,व्यवस्थापक दीनू धीवर,सदस्य प्रभारी विक्की साहू,महामंत्री विशम्भर यादव,सूचना प्रभारी प्रकाश निर्मलकर,रैली प्रभारी शिवम साहू,कार्यकर्ता शत्रुहन निर्मकलर सहित सदस्य बन्धु के साथ समस्त ग्रामवासी उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे है


