अखंड नवधा रामायण में उमड़ रही श्रोताओं की भीड़,आज सप्तमी के निकलेगी मनमोहक झांकियां , सुर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित अखंड नवधा रामायण का चतुर्थ वर्ष ।
भरारी – ग्राम पंचायत भरारी में आयोजित अखंड नवधा रामायण पाठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामायण प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए भजन मंडलियों द्वारा गायन-वादन के साथ भगवान राम के गुणों का गान किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
सुबह और शाम को मंगलमय आरती से
पुरा गांव हो रहा मंत्रमुग्ध
नवधा रामायण के इस आयोजन में श्रद्धालु टोलियों के रूप में प्रतिदिन सुबह और शाम पहुंच रहे हैं। भजन मंडलियां ढोलक, हारमोनियम और झांझ-मंजीरों के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रही हैं, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं।

आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी विशेष प्रबंध किया गया है। बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और आयोजन की सराहना कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि रामायण पाठ के माध्यम से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
अध्यक्ष- सुरितराम कौशिक,उपाध्यक्ष- देवी प्रसाद सूरज ,कोषाध्यक्ष- चुन्नीलाल सुरज, सचिव -भगवत प्रसाद
आचार्य जी -मोहित राम कौशिक, पुजारी मंगल श्याम -अनीता देवी सूरज

संरक्षकगण- रसपाल सूर्यवंशी ,बिहारी गढ़ेवाल, उत्तम, जगन्नाथ ,शत्रुघ्न ,राजाराम, गंगाराम, हीरालाल ,प्रताप कुमार राधेलाल ,रामाधार,संतराम
स्थानीय गायन -वादन मंडली में ईश्वर प्रसाद, मुरलीधर ,राम अवतार, लक्ष्मी नारायण ,परदेसी राम ,श्री राम ,लक्ष्मी प्रसाद जमुना प्रसाद, राजकुमार ,जगत राम ,रोहित कुमार,गोपाल प्रसाद
मंचसंचालक
जनक राम भारती ,भगवान दास सूरज, दीनबंधु कौशिक,धनंजय, रविंद्र ,चंद्र प्रकाश ,रामायण गुरुजी सूरजकिशोर ,अखैबर, अजय ,ओमप्रकाश ,कविशंकर

सदस्यगण -रामपाल, भारत लाल, भगत राम, दुजराम, सुरेश शिवकुमार, सनी कुमार, अशोक कुमार ,दिलीप कुमार, बलराम सुरेश, मनोज, जवाहर ,राजू ,बंसीलाल ,रामचरण, बहोरिक राजकुमार ,कुंवर लाल ,देव कुमार, अशोक ,महादेव, राकेश भागवत ,जिवराखन, सनी मंगेशकर, राजेंद्र कुमार एवं समस्त ग्रामवासी, महिला सदस्य में गिरजाबाई ,भगवती बाई ,आसीन बाई,आंगनबाई, लक्ष्मण बाई भागा, श्याम बाई आदि महिलाएं सम्मिलित हैं।

