गीता राय हत्याकांड में नया मोड़: मृतका के पति सतीश राय ने मल्हार चौकी पर लगाए  अवैध वसूली और डरने धमकाने का गंभीर आरोप

0
Screenshot_20261116_002212 (1) (2) (1)

मस्तूरी। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत मल्हार क्षेत्र के भगवानपाली ग्राम पंचायत में हुए गीता राय हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब मृतका के पति सतीश राय ने मल्हार चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता राय की शादी वर्ष 2025 में सतीश राय से हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद गीता राय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके जीजा विधायक जोगी उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बताया गया कि गीता राय ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए अपने जीजा को जिम्मेदार बताया था। इस संबंध में उन्होंने मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के समक्ष भी बयान दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया था।

मल्हार चौकी पर अवैध वसूली का आरोप

इसी बीच अब सतीश राय ने मल्हार चौकी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे 35 से 40 हजार रुपये तक की कथित अवैध वसूली की गई है। उनका आरोप है कि उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। सतीश राय ने राजपूत नामक व्यक्ति पर भी डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

सतीश राय का कहना है कि लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण वे काफी व्यथित हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित चौकी की होगी।

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed