शासकीय सूरजमल विद्यालय बिल्हा में बालदिवस पर न्यौता भोज का आयोजन
आज दिनांक 14 नवंबर को विद्यालय में बाल दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया । इसके उपलक्ष्य में शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के खेलकूद जैसे कुर्सी दौड़, क्रिकेट का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । तत्पश्चात सेवा संकल्प अभियान, ई वेस्ट मैनेजमेंट, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय में आयोजित निबंध, चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया । अंत में संस्था की प्राचार्या श्रीमती संगीता कुशवाहा द्वारा आयोजित न्योता भोज में प्राइमरी, मिडिल एवं हायर सेकेंडरी तक के बच्चे, एसएमसी के सदस्य, स्टाफ , आमंत्रित अतिथिगण महेश माखीजा , पार्षद विश्वास मानिकपुरी, रामकली प्रजापति,पत्रकार विनोद वर्मा, कमल किशोर गर्ग, हरीश गुप्ते सतीश शर्मा प्रीति सोनी पवन मिरी,शामिल थे । कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश सिंह बिसेन ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सुरेश जाधव, निशा सोंधिया, गीताशंकर उपाध्याय, मूलचंद देवांगन, मनोज पवार, जितेंद्र विश्वकर्मा, अफजल अंसारी, प्रमोद वर्मा, राजश्री तिवारी, श्वेता सिंह, अजय दुबे, आसिफ अली, रेखा भारद्वाज, रीता डोंगरे, शैली सुमन, राधेश्याम कौशिक, भूपेंद्र सामनानी, सावित्री जायसवाल, सुमन चटर्जी, अशोक बंजारे, अनिता कौशिक, नंदाराम कोशले, प्रशांत साहू, शिवशंकर मानिकपुरी, सलिता डहरिया का योगदान रहा ।
