प्रेस क्लब बेलतरा ने मनाया धूमधाम से होली मिलन ।
डंगनिया:– खारंग जलाशय खुटाघाट में 17 मार्च को बेलतरा प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश गौरहा विधायक प्रतिनिधि, अध्यक्षता जनक राम देवांगन, जिला महामंत्री, विशिष्ट अतिथि अशोक धूलियानी संचालक तीवरता कोल वासरी, महेश तिवारी, रामदत्त गौरहा, सुनील श्रीवास धीरेंद्र सिंह परिहार, जागेंद्र कश्यप, भरत कश्यप, सुरेश कश्यप, कृष्ण कुमार यादव, उमेश साहू, डॉ श्याम सोनी, डॉ राजेश दुबे, पदुम सिंह कोरम, प्रदीप पांडे, ओम गोस्वामी, सतीश यादव, संतोष (चिंटू) सोनी, गुरुदेव सोनी, विजय दानिकर ,महेश सूर्या वंशी , रविंद्र गढेवाल, लक्ष्मी जयसवाल,

राजेश जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई।
उमेश गौरहा अपने उद्बोधन में कहा प्रेस क्लब बेलतरा होली मिलन खारंग जलाशय के संगम में अर्थात बेलतरा, रतनपुर, सीपत तीनों प्रेस क्लब के संयुक्त उपस्थिति एक प्रकार की संगम ही है जो अपने आप में गौरव का विषय है।

अशोक धूलियानी ने कहा बेलतरा प्रेस क्लब हमेशा एक अच्छे कार्य समय-समय पर करते रहते हैं और जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति होती रहती है जिससे क्षेत्र की समस्याएं भी समाधान होती रहती है यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है।
जनक राम देवांगन ने कहा प्रेस क्लब बेलतरा नवरात्रि के पूर्व आपसी सद्भाव का प्रतीक संदेश दिया है यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब बेलतरा के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बहुमूल्य समय देकर उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेस क्लब बेलतरा से राम रतन कौशिक, संतोष साहू, उमलेश जायसवाल, विजय साहू ,राधेश्याम कोरी, शेखर बैशवाड़े, पवन मिरी , मनोज निषाद , सुरेश कश्यप।

