लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन 12 तक
लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन 12 तक
बिलासपुर, 06 नवंबर 2024/शासकीय महिला आईटीआई कोनी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार एवं स्वरोजगारमुखी शुल्क आधारित 6 माह की लघु अवधि विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदिका डोमेस्टीक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटी पार्लर एवं फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक है। प्रवेश हेतु विस्तृत जानकारी संस्था कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं

