अशोक राजवाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष ।

0
IMG-20260910-WA0139

गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट
मस्तुरी: कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मस्तूरी के कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।
नवीन दायित्व मिलने के बाद अशोक राजवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना होगा।सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई रहेगी प्राथमिकताअशोक राजवाल ने कहा कि वे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ को हमेशा बुलंद किया जाएगा तथा सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए श्री राजवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और अजा विभाग छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed