विद्यालय में राखी एवं थाल सजाव प्रतियोगिता का आयोजन ।

0
Screenshot_20260828_075829 (2)

बेलतरा। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर एवं विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बेलतरा परिसर में दिनांक 27 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राखी एवं थाल सजाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में ही आकर्षक एवं सुंदर राखियों का निर्माण किया तथा विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों एवं रचनात्मक कल्पनाओं का प्रयोग करते हुए थालों को सुंदर ढंग से सजाया। प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सामग्री विद्यार्थी अपने साथ लेकर आए थे।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भाई-बहन के प्रेम एवं रक्षाबंधन पर्व की सांस्कृतिक भावना को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।
राखी बनाने के लिए प्राथमिक पूर्व प्राथमिक स्तर से धरती उइके, परिधि श्रीवास, अंकिता प्रधान, पूर्वी कश्यप, प्रभात कुमार सोनवानी, साक्षी कश्यप, प्रदीपति उइके, दिव्यांशी श्रीवास, अदिति कश्यप, अंकिता सूर्यवंशी, उन्नति मरावी, सान्वी सोनवानी, खुशी तिवारी, दृष्टि कश्यप, अनन्या कश्यप ने अपने साथ सामग्री लेकर प्रतियोगिता में भाग लिये ।
पूर्व माध्यमिक स्तर से आरोही, सनाया, ऐश्वर्य लक्ष्मी, माही धीवर, माही कश्यप, शिवेश, निकिता श्याम, मानवी धीवर, रिंकी साहू, अंश बरेठ, सोम साहू, रुपाली ने भाग लिये ।
भाव्या कश्यप, अनन्या टेकाम, आश्वी, टीशा यादव, अमन साहू, अंश कश्यप, सानिध्य सोनी ने राखी बनाने के लिए भाग लिये ।

थाल सजाने के लिए परिधि श्रीवास, अदिति कश्यप, दिव्यांशी श्रीवास ने अपने साथ सामग्री लेकर प्रतियोगिता में भाग लिये ।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
आज के प्रतियोगिता में गगन कुमार कौशिक, डुलेश्वर भारती गोस्वामी, शांति सोनवानी, दीप्ति श्रीवास, आरती ओरकेरा , प्रिया भगत, माधुरी सोनवानी ,अंजली कश्यप, धरा यादव, वर्षा कश्यप, पूर्णिमा सर्वे, संगीता श्रीवास, प्रीति भगत उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed