अशोक राजवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसुचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है।

0
IMG-20260915-WA0014

गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
मस्तुरी: अशोक राजवाल ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय और प्रदेश के बड़े नेताओं से भेंट की। नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। समाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक राजवाल ने नई दिल्ली का दौरा किया

। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार से मुलाकात की।भेंट के दौरान अशोक राजवाल ने पार्टी संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस पद पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।बहुजन समाज के अधिकारों की आवाजअशोक राजवाल ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।


राहुल गांधी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
बहुजन समाज के हक और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed