बुजुर्गो एवं असहाय को गर्म कपड़ा वितरण किया राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू ने

0

बुजुर्गों एवं असहाय को गर्म कपड़ा वितरण किया राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू ने वक्त़ा मंच प्रदेश की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में गरीब असहाय महिलाओं एवं बच्चों को गरम कपड़ा शाल, कंबल ,स्वेटर से वितरण किया। जिसमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा जन जागृति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्य.अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू एमबीबीएस एमएस सर्जन ने अपने उद्देश्यों को बताया कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं है

आज आज ठंड को देखते हुए बुजुर्गों, गरीब, असहाय, बच्चों महिलाओं है को गर्म कपड़ा इसलिए वितरण किया ठंड के मौसम में ठंड लगने से सर्दी, खांसी, बुखार निमोनिया से स्वास्थ्य खराब होने के कारण कई लोगों के अधिक ठंड होने से बड़ी बीमारी से मृत्यु हो जाती है जैसे स्वास की नली अधिक ठंड पड़ने से सिकुड़ जाती है। इस कारण से गरीब असहाय लोगों को वितरण किया जा रहा है

गर्म कपड़ा वितरण के साथ-साथ ठंड के मौसम में सुबह शाम अपने शरीर ढक कर और विशेष रूप से कान को अच्छी तरह से ढक कर घर से बाहर निकलना चाहिए मेरा मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच में जन जागृति आए अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखेंगे तो छत्तीसगढ़ स्वस्थ रहेगा तो भारत देश के सभी लोग स्वस्थ सुंदर हो यही आप लोगों से अपील है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक शुभम साहू अध्यक्ष राजेश पराते सचिव मनीष अवस्थी ने संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में कहा गरीब असहाय लोगों को गर्म कपड़ा बनता है बहुत ही पुण्य की कार्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed