सीपत एनटीपीसी प्लांट में एक की मौत आठ घायल, मेंटेनेंस के दौरान टूटा हीटर – प्लेटफार्म, मृतक के परिजन को 10 लाख मुआवजा और नौकरी चक्का जाम खत्म ।

0

*सीपत एनटीपीसी प्लांट में एक की मौत आठ घायल,मेंटेनेंस के दौरान टूटा हीटर- प्लेटफार्म*

*मृतक के परिजन को 10 लाख मुआवजा और नौकरी चक्का जाम खत्म*
*पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट…*
*बिलासपुर -* छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद तत्काल मजदूरों को NTPC हॉस्पिटल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। सिम्स में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन NTPC प्लांट के बाहर मौजूद हैं। गेट के बाहर और सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहगीर परेशान हो रहे हैं। गाड़ियों की कतार लग गई है, जिन्हें डायवर्ट रूट से भेजा जा रहा है।

वहीं प्रदर्शनकारी मृतक और घायलों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और नौकरी की मांग कर रहे हैं। पिछले 8 घंटे से चक्काजाम कर सड़क पर बैठे परिजनों ने कहा कि NTPC प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा। वह गेट के बाहर रोते-बिलखते गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मजदूर कहां हैं, कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

*एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात*

सीपत NTPC हादसे के बाद ग्रामीण भड़के हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीण यूनिट-5 गेट के पास जमा हो गए हैं। गेट के बाहर जमकर हंगामा कर रहे हैं। एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल है।

NTPC प्रबंधन हमको किसी से मिलने नहीं दे रहा है। कौन-कौन घायल हुए हैं, किसी को कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। 4 घंटे से गेट के बाहर रो रहे हैं। प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा। प्लांट के अंदर जाने भी नहीं दिया जा रहा है। हम बहुत परेशान हैं। कहां जाएंगे हम। कोर्ड सुनवाई नहीं हो रही।

NTPC प्रबंधन हमको किसी से मिलने नहीं दे रहा है। कौन-कौन घायल हुए हैं, किसी को कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। 4 घंटे से गेट के बाहर रो रहे हैं। प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा। प्लांट के अंदर जाने भी नहीं दिया जा रहा है। हम बहुत परेशान हैं। कहां जाएंगे हम। कोई सुनवाई नहीं हो रही।

*मजदूर के परिजन सीपत NTPC*

अशोक घायल है। सीरियस, संत साहू सीरियस है, गेट बंद कर दिए हैं। पोड़ी का हूं। प्लेटफॉर्म गिर गया है। रिपेयरिंग के दौरान गिरा है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हम अपने परिजनों से मिलने के लिए परेशान हैं। एक की मौत बता रहे हैं। प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ है।

*सुनील कंवर -घायल मजदूर के परिजन*

*5 संविदा श्रमिक घायल, एक की मौत*

वहीं NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसे की जानकारी आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी दी जाएगी।

*घायल मजदूर के परिजन*

*5 संविदा श्रमिक घायल, एक की मौत*

वहीं NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसे की जानकारी आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी दी जाएगी।

5 मजदूर दबे थे, जिसमें से 5 में से 3 को NTPC के अस्पताल में भेजे थे। एक को सिम्स और एक को अपोलो भेजा गया था। सिम्स में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि अपोलो में एक का इलाज चल रहा है। 3 की हालत ठीक है। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

*प्रवीण रंजन भारती -जनसंपर्क अधिकारी NTD सीपत*

*NTPC प्लांट में मृतक और घायलों के नाम इस प्रकार*

श्याम साहू मृतक,आशीष कंवर घायल,प्रताप कंवर, घायल,शत्रुघ्न कंवर घायल,आयुष यादव घायल
अनिल कश्यप घायल,अशोक बिंझवार घायल,दिलेश्वर कंवर घायल,जितेंद्र कंवर घायल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed