स्कूल सफाई कर्मचारीयों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद , हड़ताल की योजना हुई स्थगित ।

0

डंगनिया–गौरतलब है कि 43301 छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में साफ सफाई का काम कर रहे हैं।
श्रम काम के एवज में प्रतिमाह 3000 से 3500 रुपए मानदेय भुगतान किया जाता है। देखा जाए तो इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार नहीं चलता। लंबे समय से पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान की मांग करते आ रहे हैं।


दिनांक 4 फरवरी 2026 को जशपुर मुख्यमंत्री जी के बगिया निवास मे स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सलाहकार व जशपुर जिला संरक्षक रामजीत चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी से मुलाकात किया गया। मुख्यमंत्री जी के द्वारा मोदी गारंटी के तहत 50% मानदेय में वृद्धि को आगामी बजट 2026 27 में शामिल करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी समय में पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करने का आश्वासन मिलने पर 5 फरवरी 2026 को अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की कार्य योजना, रणनीति तय किया जाना था जिसे स्थगित कर दिया गया है। यहां जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed