आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में शिक्षक -अभिभावक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के सम्मेलन का शुभारंभ पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वर्ष 2019 में हुए पुलवामा अटैक के अमर शहीदों को विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

साथ ही साथ बच्चो द्वारा अपने माता पिता का पूजा करकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया । अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भगवान गणेश, शंकर पार्वती का पूजा करकर बैठक की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया ।
इसके पश्चात आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों की मोबाइल उपयोग, आहार, स्वच्छता, अनुशासन, संस्कार, टेस्ट, बच्चो की उपस्थिति, बच्चो के परीक्षा पूर्व नॉमिनल प्रवेश पत्र, छात्रवृत्ति, जाती निवास आमदनी, अपार आई डी, शिकायत, सुझाव एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभिभावकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

आज के कार्यक्रम में अशोक तिवारी, रामबिहारी, नरेंद्र कुमार, मनीष कश्यप, परमेश्वर, जितेंद्र, सचिन, ग़जपाल सिंह, रानी साहू, सुनीता मरकाम, किमी पंद्रो, कौशल्या, निर्मला, पुष्पा, अललेश, मालती, संतोषी, कमला, आरती, शारदा, ऋतु, मोगरा, संध्या, नागेश्वर, चंद्रावती, प्रकाश, दीपांजलि सही समस्त स्टाफ उपस्थित रहें ।

