सूर्यवंशी समाज का आदर्श सामुहिक विवाह सम्पन्न, हजारों की उपस्थिति में महोत्सव का भव्य समापन ।

0

सूर्यवंशी समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्पन्न, हजारों की उपस्थिति में महोत्सव का भव्य समापन

भरारी – रतनपुर में सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित पर्वतदान स्मृति महोत्सव के अंतर्गत आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

यह आयोजन स्वराज कला मंच रतनपुर द्वारा लगातार छठवें वर्ष संपन्न किया गया, जिसमें समाज में बढ़ती खर्चीली शादियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह की अनूठी पहल की गई। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप से सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र, और राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, रतनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, व
रतनपुर के व्यवसायी सुभाष अग्रवाल, आचार्य श्री निखिल महाराज जी, स्वामी ज्ञयशाला खैरा, चंद्रप्रकाश सूर्या, देवकुमार कनेरी तथा सूर्यवंशी समाज बिलासपुर के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सभी अतिथियों का स्वराज कला मंच के द्वारा मोमेंटों और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा:-
कोटा विधायक श्रीमान अटल श्रीवास्तव ने सूर्यवंशी समाज के पुरूखाओं द्वारा रचित पर्वत दान स्मृति को चार चांद लगाने स्वर्णिम याद में सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति चिन्ह को मूर्तरूप देने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।
साथ ही सभी नवविवाहित वर-वधू को को समाज द्वारा वैधानिक रूप से विवाह प्रमाणपत्र दिया गया।

सूर्यवंशी रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ का समाज के प्रति सेवा के लिए सदैव तैयार:-
इस अवसर पर सूर्यवंशी रक्तदान सेवा समिति द्वारा स्वराज कला के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्टाल लगाकर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र , टोपी और टी शर्ट प्रदान कर किया गया जिन्होंने दस बार से अधिक रक्तदान किया है उन्हें उपहार स्वरूप एक हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को भी विशेष महत्व दिया गया।

सूर्यवंशी समाज के पत्रकारों को किया गया सम्मानित:-

सूर्यवंशी समाज के पत्रकारों को स्वराज कला मंच के द्वारा माल्यार्पण कर गमछा देकर सम्मानित किया गया इनमें
नागेंद्र दयाल पत्रवाणी,पवन कुमार मिरी, रविन्द्र गढ़ेवाल , महेश सूर्यवंशी,दीपक सूर्यवंशी,सोनू लास्कर, तिरिथ राम लहरे की उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक कलाकारों की भी रही धूम:-

प्रांगण में सूर्यवंशी समाज के सांस्कृतिक कलाकारों का भी विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वर -वधू द्वारा सात फेरे लेने के समय संबंधित गीत, विदाई के समय विदाई गीत गाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
स्वराज कला मंच से संस्थापक धर्मेंद्र भास्कर संरक्षक रामसनेही आयंगर ,डॉ नंदकुमार लाश्कर , लखन लाल टेंगवार ,होरीलाल सर्वे , शगुन बनर्जी ,ओम शंकर लिबर्टी दासी सूर्यवंशी, अध्यक्ष बनवाली सूर्यवंशी ,उपाध्यक्ष रामाअवतार सूर्यवंशी ,सचिव रोहित खरे, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल लाश्कर ,रामायण सूर्यवंशी, मथुरा सूर्यवंशी ,

सुखीराम खरे ,हेमंत सूर्यवंशी, पंडित देव कुमार लाश्कर, पंडित सुखसागर बर्मन, संतोष भारती, राजू रात्रे, रामगोपाल कलियरी ,रामकुमार,जय नारायण राजेंद्र, ईश्वर कौशिक, लखन लाल , सखाराम खरे ,उमेंद सूर्यवंशी , दूज राम लिबर्टी ,नंदू सूर्यवंशी, शैलेंद्र, देव कुमार, सुरेश कुमार ,अयोध्या फ़ागुराम शाह , श्याम कार्तिक, भगत दर्वे, कमल गढ़ेवाल, बृजभूषण सरवन, दिनेश लसहे,अनिल कोसले, प्रदीप कोसले एवं नीलकमल सूर्यवंशी सहित स्वराज कला मंच के सभी सदस्य सहित सूर्यवंशी समाज के हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चें सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।


कार्यक्रम का समापन उत्साह और सामाजिक सौहार्द के माहौल में हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया।

ग्रामीण संवाद से रविन्द्र गढ़ेवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed