अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण परिवार मल्हार द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महा आरती पूजन किया गया ।

0
IMG-20260419-WA0085.jpg


गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
मल्हार :अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण परिवार मल्हार द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष ब्राह्मण परिवार मल्हार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर समाज जन के साथ साथ अन्य श्रद्दालुओं ने भी धर्म लाभ लिया,

तत्पश्चात महा आरती कर मिठाई प्रसाद वितरण किया गया!
नगर में आज भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण परिवार मल्हार ने अटल परिसर स्कुल चौक पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया ।भगवान की पूजा अर्चना की गई एवं भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


22 तारीख को निकाली जाएगी भगवान परशुराम
की शोभायात्रा
ब्राह्मण परिवार मल्हार के द्वारा 22 तारीख बुधवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालेंगे। दोपहर 3 बजे से माता डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए देऊर मंदिर के पास रेस्ट हाऊस पर समाप्त होगी। इसकी पूरी रूपरेखा ब्राह्मण परिवार मल्हार के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed