स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम ।

0
IMG-20260815-WA0256

बेलतरा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर एवं विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेलतरा में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी से हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों एवं उत्साह के साथ दीपिका सूर्यवंशी भारतमाता, प्रियल यादव रानीलक्ष्मी बाई, कान्हा यादव महात्मा गांधी, साहिल रजक स्वामी विवेकानंद, निकिता श्याम छत्तीसगढ़ महतारी, आरोही रानी दुर्गावती, शिवेश विश्वकर्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंश बरेठ जवाहर लाल नेहरू, मयंक बैशवाडे लाल बहादुर शास्त्री, यशस्वी और ऋषभ सैनिक के रूप में तैयार होकर प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।


प्रभात फेरी डॉ सोनी, भीम चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा का ध्वजारोहण कराते हुए प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण में पहुंचे ।
इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक ध्वजा रोहण डॉ राजेश दुबे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बेलतरा के कर कमलों से किया गया तथा उपस्थित विद्यालय परिवार, अभिभावकगण, ग्रामवासियों, एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के संचालक, प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक में प्रथम आए हुए बच्चे वैभव कश्यप का सम्मान संस्था के द्वारा भेजे गए प्रमाण पत्र मोमेंटो भेंट से सम्मान किया गया ।
हरेली त्यौहार में कराये गये प्रतियोगिता में नारियल फेक और कबड्डी प्रतियोगिता का भी प्रथम, द्वितीय वालो का पुरस्कार दिया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे परिसर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से देशभक्ति का वातावरण बना रहा।


आज के कार्यक्रम में डॉ राजेश दुबे, नीलकमल वैष्णव छत्तीसगढ़ी गायक, गगन कौशिक, मुकुंद सोनी, नागेश्वर बैशवाड़े, अशोक तिवारी, श्याम सुंदर कश्यप, लक्ष्मी, योगेश कुमार, विजय, धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार, कमला सोनी, अंकिता, श्याम बाई, उमा राज, रामेश्वरी, बिरिज, प्रतिभा, नीतू कोरम, संदीप, विजय, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed