ग्राम झलमला (सीपत) में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा विशाल कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजन किया गया

0

ग्राम झलमला (सीपत) में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा विशाल कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम किया गया
एनटीपीसी सीपत समीपस्थ ग्राम झलमला में ग्राम सरपंच श्री मिथिलेश सूर्यवंशी जी के नेतृत्व में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा विशाल कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं,युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संविधान निर्माता विश्वरत्न बाबासाहेब डॉ बी आर अंबेडकर एवं सूर्यवंशी समाज के पंच गुरुओं की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गयाl


मुख्य वक्ता के रूप में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के वरिष्ठ संरक्षक आदरणीय श्री बी आर सत्यार्थी जी सेवानिवृत्ति लेखापाल सिंचाई विभाग, श्री टी सी रत्नाकर जी सहायक संचालक पेंशन बिलासपुर,रामलाल सूर्यवंशी जी लेखापाल सीएसईबी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी जी लेखापाल सीएसईबी,विनोद मंजारे जी एनटीपीसी सीपत,ओमकार परिहार जी एनटीपीसी सीपत, राकेश लसहे जी शिक्षक,नरेंद्र लहरे जी (राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक) रामायण सूर्यवंशी जी राजस्व निरीक्षक, देव कुमार पारकर जी शिक्षक,मनहरण हंसराज जी मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित थे l
मुख्य वक्ताओं द्वारा उपस्थित स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, जवाहर उत्कर्ष योजना, प्रयास स्कूल,श्रेष्ठा योजना एवं आरटीई (शिक्षा का अधिकार) इत्यादि के माध्यम से आवासीय विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश संबंधी जानकारी तथा 11वीं 12वीं के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को बताया गया कि यदि हम एक निश्चित लक्ष्य बनाकर समय का सदुपयोग कर सही दिशा में प्रयास करें तो आईएएस, आईपीएस तथा अन्य प्रशासनिक गौरवशाली पदों पर आसानी से पहुंचा जा सकता हैl


कार्यक्रम में उपस्थित महिला स्वसहायता समूह के मात्रृ शक्तियों एवं ग्रामीण जनों को उन्नत कृषि तकनीक,जीवन जीने की कला, तथा तरह शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए अगरबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन, मोमबत्ती, चटाई निर्माण,सिलाई कढ़ाई इत्यादि विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योग के माध्यम से तथा समाज की युवाओं को नशाखोरी से बचाकर, बच्चों को अच्छे संस्कार देकर अपने परिवार की आर्थिक, पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के संबंध में जानकारी दी गईl


सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति निरंतर गांव गांव जाकर शिक्षा एवं संस्कार को सुदृढ़ कर, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी, सामाजिक अपराध के खिलाफ जन जागरूकता, कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सुशिक्षित, सुसंस्कृत, नशा मुक्ति एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में निरंतर प्रयासरत हैl
सूर्यांश में साल भर बच्चों के उन्नति, प्रगति एवं सफलता के लिए लगातार कौशल उन्नयन,प्रशिक्षण ,पुलिस भर्ती प्रशिक्षण, शिक्षक भर्ती, बैंक, रेलवे, पटवारी इत्यादि के साथ राज्य सिविल सेवा की तैयारी एवं कोचिंग दिया जाता है इसकी जानकारी दी गईl

कार्यक्रम अंत में बच्चों को पेन, कॉपी पेंसिल इत्यादि शिक्षण सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रामलाल सूर्यवंशी जी द्वारा किया गया, गांव के प्रमुख व्यक्तियों में ग्राम सरपंच श्री मिथिलेश सूर्यवंशी जी,अमृतलाल सूर्यवंशी, रामायण सोनी जी,अन्य ग्रामीण जनों एवं युवा साथियों मैं विश्वास डोंगरे अमन केसर, अजिकेत केसर, करण केसर, विवेक डोंगरे, कु.दीपिका दर्वे,कु, रितिका कु,हिमांशी,कु,मानसी,कु,राधिका इत्यादि का सहयोग प्राप्त हुआl
कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्यवंशी शिक्षा समिति झलमला सहित सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर के संरक्षकों/पदाधिकारियों का भी योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन समाज प्रमुख अमृत लाल डोंगरे जी के द्वारा किया गयाl कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी साथियों को सादर आभार सत सत नमन l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed