बेलतरा में दर्दनाक हादसा, मकान में घुसी अनियंत्रित ट्रेलर हादसे में एक बच्ची की मौत, कई घायल 2 घंटे हाइवे में चक्काजाम।

0

बेलतरा में दर्दनाक हादसा: मकान में घुसी अनियंत्रित ट्रेलर हादसे में एक बच्ची की मौत, कई घायल
2 घंटे हाइवे में चक्काजाम

उमलेश जायसवाल बेलतरा /

रतनपुर थाना अंतर्गत बेलतरा के समीप ग्राम लिम्हा गांव में एक दिलदहला देने वाला हादसा हुआ है। टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क से गुजर रहा एक ट्रेलर बेकाबू हो गया और एक घर में जा घुसा। इस हादसे में 4 साल की मासूम सौम्या की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली वाहन चालक नशे में धुत्त था जिसके परिणाम स्वरूप यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई।
बुधवार की दरमियानी रात करीब 9 बजे ग्राम पंचायत लिम्हा में CG 13.LA.5176 वाहन के चालक द्वारा नशे की हालत में टोल टैक्स बचाने के लिए गांव के बस्ती से गुजर रहा था वाहन चालक के नशे में होने के वजह से गाड़ी बेकाबू होकर ग्रामीण राम बहादुर गोंड के घर में जा घुसी जिसमे मकान को छ्तिग्रत करते हुए एक ही परिवार के 7 सदस्य को घायल कर दिया जिसमे एक 4 वर्षीय बच्ची ने मौके पर ही दम तोड दिया।

NHI 130 हाइवे में लगभग 2 घंटे चक्काजाम –
घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों एवम ग्राम सरपंच अमर सिंह सरोठिया एवम जनपद सदस्य श्रीराम नेताम द्वारा गहन संवेदना व आश्रितों को उचित न्याय दिलाए जाने व मुआवजा राशि शासन से दिलाने की अपील की गई है, भीड़ को नियंत्रित करने अथवा व्यवस्था को मुस्तैदी से सम्हाले के लिए थाना प्रभारी एन. के. चौहान व पुलिस बल मौके पर उपस्थित थे।

कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेलर चालक संदीप पोर्ते टोल टैक्स भुगतान से बचने के लिए गांव की सड़क से होकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा । हादसे में मकान का खपरेल छत गिरने से एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वहां प्राथमिक उपचार पश्चात बेहतर इलाज के लिए सिस्म रेफर किया गया। मृतक परिवार को 25 हजार की तत्काल सहायता प्रदान किया गया व साथ ही टुटा हुआ मकान फिर से बनाया जायेगा और घायलों को उचित उपचार की व्यवस्था की गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है। टोल टैक्स बचाने के लिए इस तरह के ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, पूर्व में भी इसी मार्ग में कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे ग्रामीणों द्वारा भारी वाहनों को इस मार्ग में आने के लिए कई बार विरोध भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed