कोरबा जिले का मान बढ़ाया ग्रामीण आंचल की छात्रा ने

*कोरबा जिला के पाली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल परसदा के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी प्रियंका जायसवाल ने सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता के साथ 96% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। होनहार छात्रा कुमारी प्रियंका जायसवाल श्री कीर्ति जायसवाल व श्रीमती गोदावरी जायसवाल की सुपुत्री है।*
*प्रियंका जायसवाल का लक्ष्य आगे चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का है जिसके लिए आगे जीव विज्ञान विषय लेकर पढ़ना चाहती है.*
*प्रियंका जायसवाल की इस सफलता पर समस्त शाला परिवार हाई स्कूल परसदा एवम समस्त परसदा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।*

