आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में रंगपंचमी मनाया गया ।

0

आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में रंगपंचमी मनाया गया । रंगों का त्यौहार होली के बाद रंग पंचमी का कार्यक्रम होली मिलन बच्चो एवं स्टाफ के द्वारा मनाया गया ।

इस कार्यक्रम में बच्चे अपने घर से गुलाल लेकर आए थे साथ में विद्यालय द्वारा भी गुलाल का व्यवस्था रखा गया । बच्चे एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए साथ में समस्त स्टाफ को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिए । बच्चो एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में उमंग भरा ये त्यौहार रहा । गाने के व्यवस्था में बॉक्स लगाया गया जिसमें बच्चे डांस भी किए । विद्यालय में बच्चो के उत्साह के लिए ऐसे कार्यक्रम समय के साथ त्यौहारों के हिसाब से कराया जाता है । जिसमें बच्चो के अंदर पढ़ाई के साथ साथ उत्साह भी रहता है

। विद्यालय में हर त्यौहार हमेशा की तरह अच्छे से मनाया जाता है जिसमें सभी बच्चे भाग लेते है । आज के कार्यक्रम में गगन कुमार कौशिक, दिलेश्वर भारती गोस्वामी, शुभम, दीपक, सूरज, पूर्णिमा, वर्षा, आकांक्षा, संगीता, शांति, प्रिया, ललिता, प्रीति के साथ बच्चे उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed