सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महा महोत्सव 2025 सूर्यवंशी भवन बूढ़ा महादेव में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

0

भरारी- …बहुत ही हर्ष का विषय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव का कार्यक्रम 22 एवं 23 मार्च 2025 को सूर्यवंशी समाज एवं स्वराज कला मंच के तत्वाधान में तपो भूमि देव स्थल रतनपुर धाम में होने जा रहा है जिसमें प्रथम दिवस कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ 22 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में अटल श्रीवास्तव कोटा विधायक एवं दिलीप लहरिया मस्तूरी विधायक के द्वारा इस कार्य का उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होगा वहीं द्वितीय दिवस आदर्श सुबह 9:00 से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में 11 जोड़े वर वधू का विवाह संपन्न होगा वा जनप्रतिनिधियों का सम्मान कला सम्मान उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम भी होना है

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू सांसद बिलासपुर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक बिल्हा विधायक ,धर्मजीत सिंह ठाकुर तखतपुर विधायक,अमर अग्रवाल बिलासपुर विधायक,सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक, सोमनाथ यादव राजेश सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष बिलासपुर के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होना है । साथ ही साथ समस्त सूर्यवंशी समाज कार्यक्रम को सफल बनाने तत्पर हैं।

रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed