41 छत्तीसगढ़हीन बेटी को बिहार से छूड़ाने कलेक्टर को लगाया गुहार, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश भर के अनेक जिले में जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन।
बिहार में देह व्यापार जैसे घृणित कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के 41 बेटी को बंधक बनाया गया है जिनका जल्द से जल्द रिहाई के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा आज बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष ठा शैलू छत्तीसगढ़िया ने बताया कि ये बेहद शर्मनाक है कि छत्तीसगढ़ के बेटियों को बिहार में बंधक बनाया गया और उससे भी ज्यादा शर्मनाक ये है

कि यहां की राज्य सरकार इसके लिए कुछ भी नहीं कर रहा है और हमें मजबूरीवस आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कि इन बेटियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए अगर फिर भी देरी किया जाता है तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अपने तेवर पर पूरे प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।

