अपनी घोषणा पत्र विधानसभा 2023 में किए गए वादे से मुकर रही हैं छत्तीसगढ़ सरकार -खांडेकर

0

नेवसा :– छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र समिति के संयोजक माननीय विजय बघेल सांसद दुर्ग द्वारा भारतीय जनता पार्टी को आप लोग  जीतते  हैं

तो आप लोगों की मांग को मोदी गारंटी योजना के तहत 100 दिन के भीतर आपकी मांग को पूरी की जाएगी और वेतन में वृद्धि भी होगी परंतु अभी प्रदेश में वित्तीय बजट 25 -26 का पेश हो गया जिसमें स्कूल सफाई कर्मचारीयो की मांगों को शामिल नहीं किया गया जिससे स्कूल सफाई कर्मचारी सरकार बनाने के बाद ठगा महसूस कर रहे हैं कुल मिलाकर के भाजपा सरकार अपनी चुनावी वादे से मुकर रही है प्रदीप वर्मा ने मीडिया प्रभारी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का मार्च बजट 25- 26 पेश हो गया है जो की 1,000000 हजार करोड़ से भी अधिक है जबकि जबकि इसको सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने पर लगभग 1000 करोड़ रूपया आएगी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूया सोनवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 30 मार्च 2025 को बिलासपुर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं

जिसमें स्कूल सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन की तरह काम करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 4301 कर्मचारियों को उम्मीद है माननीय प्रधानमंत्री जी वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी निश्चित ही हमारी मांगों को पूरा करेगी जयपुर राम जी चौहान का कहना है कि विधानसभा चुनाव के पहले विष्णु देव साय श्रीमती गोमती साय द्वारा बैठक में कहा गया था । कि सरकार बनने के बाद आपकी मांग को पुरी की जाएगी इस संबंध में इसको सफाई कर्मचारी के प्रतिदिन मंडल कई बार मुख्यमंत्री और मंत्री विधायकों को ज्ञापन सौंप चुके हैं परंतु अभी तक मांग अधूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed