अवैध ईंट भट्टो का कारोबार जोरों पर बिना लाइसेंस के कई ईंट भट्टो का हो रहा संचालन ।
नेवसा:–बेलतरा तहसील मुख्यालय सहित नगर के ग्रामीण अंचलों में चारों ओर अवैध ईट भट्ठों का कारोबार जोरों पर है। ईंट भट्ठा संचालक शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना लाइसेंस के कई ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं। ईंट भट्टो के संचालक मोटी रकम कमाईं कर रहे हैं। इससे शासन प्रशासन को लाखों रुपये की राजस्व क्षति हो रही है।बेलतरा क्षेत्र में ईंट भट्ठे के कारोबार करने की होड़ मची हुई है। जबकि शासन के निर्देशानुसार ईंट भट्ठे लगाने के लिए बाकायदा शासन से अनुमति की आवश्यकता है मगर अनुमति नहीं ली जाती कोयलें से इन्हें पकाया जाता है।

बेलतरा तहसील मुख्यालय अंतर्गत पौसरा लखराम,अकलतरी,में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। और राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने बैठे है। एवं कोयलें के धुंए से सांस लेने में भी परेशानी हो रही है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारीयों की मिली भगत से इन पर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आज तक इन अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अवैध ईट बनाने वालों के हौंसले बुलंद हैं। कभी-कभार छोटी मोटी कार्यवाही होती है मगर बड़े पैमाने पर ईंटों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं। प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से प्रतिवर्ष ईंट भट्ठा संचालकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस जगहों पर ईंट भट्टा संचालित हो रहा लखराम, परसदा,पौसरा ,चोरहादेवरी , ऐसे ईंट भट्टो को बंद कराने में खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी अक्षम साबित हो रहा है।इन अवैध ईंटों को पकाने के लिए अधिकांश जगहों पर अवैध कोयला खरीदी कर इसका उपयोग ईंट भट्टा संचालकों द्वारा किया जाता है।साथ ही कई जगहों पर बड़े बड़े वृक्षों की बलि चढ़ा दी जाती है।

