ग्राम नवागांव (कुदरी चौक ) में शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध खरीद फरोख्त की शिकायत तहसील कार्यालय रतनपुर में दर्ज
नकुल दास मानिकपुरी रतनपुर
रतनपुर.. बीते कुछ दिन पहले विवाद में रहा ग्राम पंचायत तेदूभाठा नवागांव कुदरी चौक का शासकीय भूमि जिस पर पट्टे की भूमि की अवैध खरीदी बिक्री का मामला सामने आया है शासकीय भूमि खसरा नं 272/2 एवं 273/6 जिसकी लिखित शिकायत तहसील कार्यालय रतनपुर में राजू दास मानिकपुरी के द्वारा किया गया है।

आवेदनकर्ता ने तहसीलदार रतनपुर से तत्काल मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

