स्कूल शिक्षा सचिव से वार्ता विफल 31 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का  करेंगे घेराव , मांगे पूरी नहीं होने पर घोषणा पत्र को वादा, मोदी गारंटी को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के लिए होंगे मजबूर ।

0

स्कूल शिक्षा सचिव से वार्ता विफल 31 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का करेंगे घेराव।

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के वादा को भूली सरकार याद दिलाने के लिए करेंगे घेराव ।

मांगे पूरी नहीं होने पर घोषणा पत्र के वादा, मोदी गारंटी को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के लिए होंगे मजबूर।

नेवसा:– छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से अंशकालीन सफाई कर्मचारी के रूप में 43301 सदस्य कार्यरत है। कर्मचारी संघ का कहना है कि स्कूलों में दो घंटा काम करना निर्धारित है परंतु 90% स्कूलों में भृत्य,चपरासी (चतुर्थ श्रेणी) के नियमित पद रिक्त होने के कारण उनके सभी कामों को सफाई कर्मचारीयो को करना पड़ता है l इसलिए पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है। काम के एवज में केवल प्रतिमाह 3000 से 3500 रुपए मानदेय भुगतान किया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते। कर्ज लेकर जीवन यापन करने को मजबूर रहते हैं। स्कूल,शाला संस्था के प्रति कर्मचारी सदस्य के काम, लगन, मेहनत व ईमानदारी को देखते हुए प्रधान पाठक कल्याण संघ और शिक्षक संगठन ने स्कूल सफाई कर्मचारी की मांगों पर समर्थन सहमति पत्र जारी कर चतुर्थ श्रेणी के पदों पर समायोजित करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को पत्र भी जारी किये हैं।


वहीं दूसरी तरफ युक्ति युक्तकरण के तहत 10463 का स्कूलों को बंद किया जा रहा है l संघ का कहना है कि जिस प्रकार से शिक्षकों का समायोजन दूसरे स्कूलों में किया जा रहा है उसी प्रकार स्कूल सफाई कर्मचारियों का भी समायोजन करने के लिए लिखित आदेश किया जाए।
संगठन मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2023 विधानसभा चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र में 50% वेतन वृद्धि का वादा किया था साथ ही, पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया था। सरकार बने 20 माह हो चुका है।संगठन की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन,निवेदन मुलाकात करके ध्यानाकर्षण कराया गया था। सरकार के द्वारा संज्ञान में नहीं लिए जाने के कारण 15 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। दिनांक 17 जुलाई को स्कूल शिक्षा सचिव और संगठन के प्रतिनिधि मंडल का बैठक मंत्रालय में हुआ था जिसमें शिक्षा सचिव ने मुख्यमंत्री से मांगों के संबंध में पहल करने का आश्वासन दिया था। परंतु एक माह व्यतीत हो जाने के बाद भी किसी प्रकार का पहल नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
इसलिए दिनांक 31 अगस्त 2025 दिन रविवार को कर्मचारी सदस्य नया रायपुर तूता धरना स्थल पर एकत्रित होंगे। रैली निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय रायपुर का घेराव करेंगें। घोषणा पत्र के वादा को याद दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। उसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर दिल्ली जाकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

संघ की प्रमुख मांगे :-
(1)पूर्णकालिन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए।(2)युक्ति युक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत काम पर रखने के लिए आदेश जारी किया जाए।
(3) साल मे 10 माह 15 दिन का मानदेय भुगतान किया जाता है जिसे पूरे 12 माह का मानदेय भुगतान किया जाए।
(4) सक्षम अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed