केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी एम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार- प्रसार के लिए रतनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है

0


आज दिनांक 30.08.2025 को केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी एम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु अधीक्षण यंत्री श्री एस के जांगड़े एवं कार्यपालन यंत्री श्री सी पी गढ़वाल के मार्गदर्शन में रतनपुर उपसंभाग के सहायक यंत्री श्री आर के गोंड के द्वारा रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर धर्मशाला में प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्यघर बिजली योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।


इस कार्यशाला में पी एम सूर्यघर योजना के रजिस्टर्ड वेंडरों के द्वारा योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, सेमिनार में उपस्थित ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के द्वारा लोन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई सेमिनार में रतनपुर नगरपालिका के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित हुए।

अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री महोदय के द्वारा नागरिकों के जिज्ञासाओं का सम्पूर्ण समाधान किया गया। उपरोक्त सेमिनार में नागरिकों के द्वारा सोलर प्लांट स्थापना के लिए उत्साह दिखाते हुए सोलर प्लांट स्थापना हेतु सहमति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed