मेडिकल की आड़ में संचालित है अवैध क्लिनिक

0

मेडिकल की आड़ में संचालित है अवैध क्लिनिक,,

ग्राम पंचायत सोनसरी मस्तूरी ब्लॉक है। जहां मेडिकल के आड़ में रतन पटेल के द्वारा अवैध क्लीनिक संचालित कर ग्रामीणों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

हम बता दें ऐसे ही झोलाछाप डॉक्टर के चलते आज बड़े-बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल पनप रहे हैं क्योंकि इनका मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को गुमराह कर प्राइवेट हॉस्पिटल तक पहुंचाना और मोटी कमीशन वसूलना होता है इस प्रकार यह बिना किसी डिग्री के खुलेआम ड्रिल और इंजेक्शन का उपयोग करते हैं

जिससे ग्रामीणों को अक्सर अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। अब देखने वाली बात यह है कि ऐसे फर्जी डॉक्टर के ऊपर स्वास्थ्य अधिकारी क्यों लगाम नहीं कश रहे हैं। या यूं बोला जाए कि अधिकारियों के टेबल पर उनकी कमीशन पहुंच जाती है इसलिए अधिकारी भी आंख बंद कर बैठे नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed