तौल में चोरी पकड़े जाने पर धान मंडी अध्यक्ष और मंडी प्रबंधक के द्वारा पत्रकारों के कैमरा को छिना झपटी कर कैमरे को किया गया क्षतिग्रस्त और किया गया अभद्रता ।
जहां एक तरफ शासन का नियम अनुसार धान का वजन 40/700 लेने का वही कई मंडियो में अध्यक्ष और प्रबंधक की मिली भगत से किसानों से 41 / 700 वजन धान लेकर किसानों को लूटा जा रहा है और शासन के नियम की धज्जी उड़ाई जा रही है कुछ ऐसा ही नजर कड़ार धान मंडी में प्रबंधक विवेक शर्मा और अध्यक्ष संजय दुबे के द्वारा किया जा रहा है

कवरेज में गए पत्रकारों ने उनकी चोरी ऑन कैमरा पकड़ ली तो पत्रकारों को रिश्वत देने की कोशिश की गई और पत्रकारों के नहीं मानने पर उनके साथ में खुलेआम विवेक शर्मा और मंडी अध्यक्ष संजय दुबे ने अभद्रता की और पत्रकारों के कैमरे सबूत मिटाने के उद्देश्य से छीना झपटी कर उनके कैमरे को छती पहुंचाया गया अपने आप को बीजेपी का नेता बाता कर गुंडागर्दी की।

कुछ समय पहले धान मंडी के सभी कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल की गई थी कि उठाओ जल्दी किया जाए वरना सूक्ति के कारण प्रबंधकों को काफी नुकसान सहना पड़ता है जिनकी मांग को सरकार के द्वारा पूर्ण की गई और जल्द से जल्द धान का उठाया कराया जा रहा है फिर सोचने वाली बात यह है कि किस हिसाब से धान मंडी में 1 किलो ज्यादा सूक्ति के नाम से लिया जा रहा है और शासन की आंख में धूल झोंका जा रहा है जो मीडिया वाले इनके सहयोग के लिए दिन-रात एक कर देते हैं

वही मीडिया वाले जब इनके धान मंडी में कवरेजिंग के लिए पहुंचते हैं तो यह प्रबंधक या धान मंडी में कार्यरत कर्मचारी उन्हें पहचानने से इनकार कर देते हैं या उनके साथ अभद्रता करते फिरते हैं क्योंकि उनकी चोरी पकड़ी ना जाए।

