नगर पंचायत मल्हार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उनकी टीम सक्रिय
नगर पंचायत मल्हार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उनकी टीम सक्रिय
*गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट*
मल्हार : नगर पंचायत मल्हार में राजस्व वसूली को लेकर इन दिनों काफी सक्रियता देखी जा रही है! नगर पंचायत मल्हार में स्थानीय प्रशासन अधिकारी मनीष सिंह द्वारा सराहनीय कदम उठाकर अपने टीम के साथ नागरिकों के घर घर पहुंच कर राजस्व कर वसूलने की पहल चर्चा में है!
मुख्य नगरपालिका अधिकारी CMO और उनकी टीम खुद मैदान में उतरकर बकाया टैक्स की वसूली कर रही है, यह कदम नगर पंचायत की वित्तीय स्थिति सुधारने और विकास कार्यों के उद्देश्य से उठाया जा रहा है! नगर पंचायत आमतौर पर बकाया करों और जल शुल्क की वसूली के लिए अभियान चलाती है! नगर पंचायत को अधिकार है कि वे बकाया करों और शुल्कों की वसूली के लिए नल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कारवाही कर सकते हैं!
नगर पंचायत अधिकारी द्वारा कारवाही उन निवासियों के खिलाफ की गई है जिन्होंने लंबे समय से अपने पानी का बिल जलकर और संभवतः अन्य सरकारी का भुगतान नही किया था!
नगर पंचायत अधिकारी द्वारा बकायादारों से कर शुल्क वसूली के लिए कारवाही की गई जिसमें कुछ बकायादारों के नल कनेक्शन काटे गए, यह कारवाही बकायादारों से संपत्ति कर, जलकर, और अन्य नगरीय शुल्कों की वसूली सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान का हिस्सा है!
मल्हार नगर पंचायत सीएमओ मनीष सिंह का कहना है कि अतीत में भी मल्हार नगर पंचायत अपने कामकाज को लेकर समाचार सुर्खियों में रही लेकिन हालिया कारवाही पूरी तरह बकाया वसूली से संबंधित है! नागरिक अपने जलकर शुल्क और संपत्ति कर का भुगतान नगर पंचायत कार्यालय कर सकते हैं ताकि ऐसी किसी भी कारवाही से बचा जा सके!

