बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में सरस्वती पूजन एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित

0

बेलतरा।
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण आम मौर, बेर आदि चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना का सामूहिक गायन एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यालय प्रशासन द्वारा वसंत पंचमी के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रधान पाठक गगन कुमार कौशिक के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया यह पर्व माँ सरस्वती की आराधना का प्रतीक है, जो ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। वसंत पंचमी हमें यह संदेश देती है कि विद्या के माध्यम से ही व्यक्ति और समाज का समुचित विकास संभव है। इस शुभ अवसर पर हम सभी का दायित्व है कि हम शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा निरंतर अध्ययन और परिश्रम के पथ पर अग्रसर रहें।

कार्यक्रम में विद्यालय में डूलेश्वर भारती, शुभम, विवेक, शांति, अकांक्षा, वर्षा, संगीता, दीप्ति, आशी, पूर्णिमा, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed