मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा में धूमधाम से मनाया गया रंगोंत्सव
मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव
ग्राम कुकुसदा स्थित मां शीतला विद्या मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगों का पर्व होली उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और बच्चों की हंसी-खुशी से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर “रंग बरसे, भीगी चुनरियां” गीत पर जमकर नृत्य किया। सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिले और भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गौकरण प्रसाद जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और मन की बुराइयों को दूर करने का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सीख दी।
प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मीन साहु ने विद्यार्थियों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आगामी वार्षिक परीक्षाओं में अधिक से अधिक मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ऋतु जायसवाल, मधु मरकाम, निशा बर्मन, स्वाति राजपूत, गोवर्धन पोर्ते, रितिका ध्रुव, सविता निर्मलकर, पूजा गेंदले, मधु जायसवाल, कल्याण सिंह निषाद, शिव कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं पालकों की उपस्थिति रही।
रंगों और उमंग से भरे इस आयोजन ने विद्यालय परिवार में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

