स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव ।

0

बेलतरा – स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में खुशी और उमंग का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद लिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक , कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ समूह फोटो लेकर इस यादगार पल को संजोया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed