प्रीवेल फूड्स प्रोडक्ट एंड प्राॅपटी लिमिटेड चिट फंड कंपनी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब भोले भाले लोगो से 6  माह में पैसा तीन गुना हो जायेगा राशि जमा कराया गया, लाखों रुपए लेकर डायरेक्टर फरार ।

0
Screenshot_20260411_063452-1.jpg

प्रीवेल फूड्स प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टी लिमिटेड चिट फाड़ कंपनी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों से 6 माह में पैसा तीन गुना हो जायेगा करके राशि जमा कराया गया ,लाखों की धोखाधड़ी कर डायरेक्टर फरार ।

गांव के भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर प्रीवेल फूड्स प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टी लिमिटेड कंपनी के द्वारा पैसा 3 गुना ज्यादा बढ़ा कर देने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी की गई या पूरा मामला बिलासपुर जिला अंतर्गत आने वाले सीपत थाना क्षेत्र से लगे कई ग्राम पंचायतों का है जिसका कार्यालय चावल कांपलेक्स मेन  रोड मोपका  चौक बिलासपुर स्टेट बैंक के पास छत्तीसगढ़ से संचालित था जिसका संचालन करता अध्यक्ष एवं डायरेक्टर ताराचंद पाटले पिता रनसाय पाटले निवासी ग्राम भादरा तहसील पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़, मैनेजिंग डायरेक्टर डेरहाप्रसाद कांत पिता शत्रुघ्न प्रसाद कातं निवासी कुटी पारा मोपका जिला बिलासपुर

छत्तीसगढ़ ,डायरेक्टर बसंत कुमार यादव ,पिता नारद यादव पता ग्राम खरौद शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़, डायरेक्टर मंजु टंडन पति महेंद्र टंडन निवासी ग्राम महका  तहसील पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ ,डायरेक्टर रतन कुर्रे  पता पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़, ,डायरेक्टर सूरज पाटले पिता ताराचंद पाटले के द्वारा विगत वर्ष 2012 में कंपनी का कार्यालय खोलकर जिला रोजगार मेला के माध्यम से अभिकर्ताओं एवं निवेशकर्ता नियुक्त किया गया हम लोग से अभिकर्ता एव निवेशकर्ता रूप मे स्वयं निवेश के माध्यम से लगभग 60 लाख की राशि जमा किया गया , 

अपनी मेहनत की कमाई का एक एक रुपया इस फर्जी कंपनी में यह सोचकर जमा कर दिया कि कल इनको दुगुना ज्यादा पैसा मिलेगा लेकिन मोपका क्षेत्र में खोली गई या फर्जी कंपनी ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गई जिसकी शिकायत लेकर सीपत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेलर के कुछ ग्रामीण आज सीपत थाना में एकत्रित हुए जहां थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को मोपका चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed