पोड़ी धान मंडी पंजीयन क्रमांक 668 में 23 मार्च को ऑनलाइन सिस्टम में 240 क्विंटल धान दर्ज है,जब फंड में धान ही नहीं अधिकारीयों के द्वारा सत्यापन कैसे किया गया, जांच में उचित कार्रवाई का आश्वासन ।
तखतपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले धान मंडी पोड़ी में पंजीयन क्रमांक 668 जहां 240 क्विंटल धान गबन होने के बाद भी अभी तक के प्रबंधक के ऊपर में कोई कार्यवाही नहीं की गई हम बता दे कि हमारे चैनल द्वारा 23 मार्च को धान मंडी पोड़ी में विजिट किया गया था जहां ऑनलाइन सिस्टम से जानकारी लेने पर 240 क्विंटल धान फड़ पाया जाना दिखाया गया जबकि फड़ में कहीं धान था ही और वही इस धान मंडी का अधिकारियों के द्वारा सत्यापन कर दिया गया है

और जब फड़ में धान ही नहीं था तो अधिकारियों के द्वारा कैसा सत्यापन किया गया यह तो अधिकारी ही जाने वही दूसरा मुद्दा सीपत धान मंडी पंजीयन क्रमांक 26 का है जहां 420 क्विंटल धान की गड़बड़ी के कारण धान मंडी प्रभारी ऑपरेटर के ऊपर में सीपत थाने में FIR दर्ज कर दी गई आज हमने फूड कंट्रोलर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में पोड़ी धान मंडी का मुद्दा है ही नहीं।जबकि सत्यापन इन्हीं अधिकारियों के माध्यम से ही किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि इसमें कार्यवाही क्या होती है हालांकि हमें तो आश्वासन कार्रवाई का दिया गया है।

