भुइयां फिल्म की टीम मल्हार पहुंची मां डिडिनेश्र्वरी थीम पर फिल्म बनाने की बात स्वीकारी

0
IMG-20260409-WA0084.jpg


गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
मल्हार – छत्तीसगढ़ी फिल्म भुइयां जिसका प्रदर्शन सिनेमाघर में 24 अप्रैल को किया जाएगा की टीम एस डी बड़गैया कि निर्देश पर मल्हार प्रमोशन करने पहुंचे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव उमेश मानिकपुरी जनप्रतिनिधि, अमर तिवारी मुख्य हीरो, संतोष शेखर सोनी अभिनेता गायक ,वर्षा सारथी अभिनेत्री दीक्षा साहू, मुख्य हीरोइन ग्रेसी तिवारी हीरोइन शेखर सोनी, रघुवीर प्रताप, सावन कुमार सोनी, अभिनेता गायक आदि के साथ ठाकुर देव में फिल्म का प्रचार प्रसार किया जहां भारी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

इससे पूर्व मल्हार विकास मंच अध्यक्ष संजीव पांडे के नेतृत्व में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल केवट ,कवि लेखकवउद्घोषक शेष नारायण गुप्ता, महेश्वर कैवर्त्य, चंदू, अमर दुखवा, राम हरि ,संतोष, दुखीराम, महेंद्र यादव आदि ने कलाकारों का श्रीफल छायाचित्र, चुनरी भेंट कर स्वागत किया।शेखर सोनी ने 7 जून पुनः प्रतिस्थापना दिवस में पुनः आकर कार्यक्रम देने का संकल्प दोहराया। साथ ही डिडनेश्वरी देवी की थीम कथा पर फिल्म बनाने की बात स्वीकारी, ग्राम वासी छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकारों को अपने बीच पाकर अभिभूत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed