Screenshot_20260409_083031-1.jpg

डंगनिया – ग्राम पंचायत सेलर में रसोई गैस सिलेंडर की एजेंसी खुलने से स्थानीय लोगों में और आस पास के समस्त गांवों में खुशी की लहर है।
बताने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी को मुफ्त गैस सिलेंडर चूल्हा दिया जा रहा है जिससे महिलाओं को खाना बनाने में सहूलियत हो।

एस एस एस सेलर इण्डेन गैस एजेंसी खुलने से आसपास के लोगों को दूर दराज गैस सिलेंडर भरवाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा आसानी से अपनी गृह ग्राम में गैस सिलेंडर रिफिल कर सकते हैं।


समिति संचालक राकेश साहू ने लिस्ट जारी कर उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने अपना ई केवाईसी नही कराया है वे जल्द से जल्द ईकेवाईसी करा लें जिससे उन्हें गैस सिलेंडर रिफिल कराने में किसी प्रकार से भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

KYC  के लिए नियम

आधार कार्ड

गैस कार्ड

स्वयं हितग्राही

चालू मोबाइल नंबर साथ मोबाइल लाना अनिवार्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed