कल्पना प्रसाद की कहानी संग्रह अनलाॅकिग   2020 का विमोचन हुआ ।

0
IMG-20260417-WA0160.jpg


मल्हार – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मल्हार के सभा कक्ष में कहानीकार कल्पना प्रसाद, लिखित कहानी संग्रह अनलॉकिंग 2020 का विमोचन पातालेश्वर साहित्य समिति मल्हार के बैनर तले पदाधिकारियों वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडे, डॉ शेषनारायण गुप्ता, अकत राम सिन्हा, केसर देवांगन, रघुराज प्रसाद पांडे, दीपक जायसवाल एवं शाखा प्रबंधक अनिल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विमोचन किया गया ।


लेखिका कल्पना प्रसाद B.Tech ग्रेजुएट है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मल्हार शाखा में कर्मचारी हैं। लेखिका अपने आप को एक शौकिया लेखक मानते हैं जिन्हें बचपन से ही इस क्षेत्र से लगाव है। लेखिका के इस संग्रह में कुल 10 कहानियों का संग्रह है जिसे उन्होंने कोविड काल की स्थितियां हालत एवं इस महामारी के विभिन्न खामोश
पलों का प्रभाव स्पष्ट दिखता है। साथ ही लेखिका ने इन कहानियों में रिश्तों के ताने-बाने, जीवन की मिठास और उन पलों में मिलते हुए नन्हे नन्हे उम्मीद के खिलते फूलों से गुलजार छोटी-छोटी कहानी अपना अलग प्रभाव छोड़ने की कोशिश करती है।

इस अवसर पर “कल्पना प्रसाद” को बुके एवं पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया एवं सभी ने उन्हें लेखन क्षेत्र के लिए भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर मौली मनहर ,मधु कुर्रे, चेतन तिवारी, अशोक साव की भी उपस्थिति विशेष रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed