मल्हार नगर में 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा ।

0
IMG-20260421-WA0148.jpg


गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट
मल्हार : भगवान परशुराम शोभायात्रा ब्राह्मण परिवार मल्हार के तत्वावधान में 22 अप्रैल 2026 बुधवार को भगवान परशुराम शोभायात्रा बडे ही हर्षोल्लास के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण व शंखनादों की ध्वनि के साथ प्रारंभ होगी! शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है!
भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं, आज उनके आदर्श व्यक्तित्व को जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है!


22 अप्रैल 2026 बुधवार को मल्हार नगर की पवित्र धरा पर दिव्य झाँकी के साथ शोभायात्रा डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए देऊर मंदिर के पास स्थित विश्राम गृह मल्हार में समापन होगा, शोभायात्रा में मस्तुरी क्षेत्र से विभिन्न गाँवों से ब्राह्मण परिवार शामिल होंगे! यह शोभायात्रा समाज की एकता और अखंडता का प्रतीक बनकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगी!
भगवान परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संंख्या में मातृशक्ति सहित क्षेत्रीय विप्रगण शामिल होकर शोभायात्रा को सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के रूप में मनाने की अपील की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed