लोरमी में दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को कुचला –मौके पर मौत ।

0
IMG-20260424-WA0097.jpg


जय इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिलकपुर निवासी शिक्षक अजीत डाहिरे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वे अपने पैतृक गांव बैगाकापा जा रहे थे, तभी झाफल में महाराणा प्रताप स्कूल के पास यह भीषण हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और शिक्षक अजीत डाहिरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
❗ स्थानीय लोगों का आरोप:
इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
⚠️ बड़ा सवाल:


आखिर कब रुकेगा तेज रफ्तार का कहर?
क्या प्रशासन किसी बड़े आंदोलन का इंतजार कर रहा है?
फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed