देवरी खुर्द के आर एन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न, बोर्ड में 96.50% अंक लाकर छात्र ने परिक्षेत्र में किया टाॅप ।
देवरी खुर्द के आर एन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न, बोर्ड में 96.50% अंक लाकर छात्र ने परिक्षेत्र में किया टॉप, स्कूल में जश्न का माहौल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों की मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। पांचवीं बोर्ड परिणामों ने जहां छात्रों के चेहरे पर खुशी लाई, वहीं विद्यालयों में भी उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में देवरी खुर्द स्थित आर एन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र छात्रों ने पांचवीं 5 वी बोर्ड परीक्षा में R.N. PUBLIC SCHOOL इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने लाए सबसे अधिक अंक पूरे देवरीखुर्द तोरवा मोपका क्षेत्र के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहा R.N. PUBLIC SCHOOL के छात्र अचिंत्य श्रीवास्तव ने 96.50%अंक 5 वी बोर्ड परीक्षा में लाकर अपने क्लास में पहला स्थान हासिल करने के साथ साथ पूरे तोरवा, देवरी खुर्द, मोपका, परिक्षेत्र में सबसे अधिक अंक 5वी बोर्ड 2025-26 परीक्षा में 96.50%अंक हासिल करने वाले पहले विद्यार्थी बन गए साथ पूरे बिल्हा ब्लॉक के 342 स्कूलों के बच्चों में हजारों छात्र छात्रों में केवल 8 विद्यार्थियों ने अचिंत्य से अधिक अंक प्राप्त किए

अचिंत्य ने हजारों विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए 9 स्थान बिल्हा ब्लॉक में हासिल किया कक्षा में दूसरे स्थान पर रही लड़कियों में सबसे अधिक अंक बिंदिया यादव ने हासिल किए जिन्होंने 88.00% अंक प्राप्त किया निश्चित ही इन बच्चों ने अपने साथ अपने स्कूल अपने माता पिता और अपने गुरुजन का नाम रौशन किया है शिक्षा तो गुरु हर शिष्य को देते है लेकिन उसे सही रूप से ग्रहण कर अपने गुरु और माता पिता का नाम रौशन अचिंत्य , बिंदिया , जैसे बच्चे ही करते है स्कूल के संचालक अखिलेश यादव ने विद्यार्थीयो की सफलता पर खुशी जाहिर की साथ ही प्रिंसिपल एच. पी. साहू जी और वाइस प्रिंसिपल श्रीमति प्रिया विश्वास जी और स्कूल स्टाफ को बधाई दी और कहा की आपके मेहनत और संस्कार का नतीजा है जो बच्चों ने यह कार्य संभव कर दिखाया गुरु बगैर ज्ञान कभी अर्जित नहीं किया जा सकता आप जैसे योग्य शिक्षक जिस भी स्कूल में होंगे वहां के बच्चे ऐसे ही परीक्षा के क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे इस उपलब्धि ने न केवल छात्र बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता को सम्मानित करने के लिए सोमवार को स्कूल परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है और आने वाले समय में भी इसी तरह के परिणाम जारी रखने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि विद्यालय इसी तरह बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

