अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव और बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फुलबासन यादव से भेंट कर उनके साथ हुए किडनेपिंग जैसे गंभीर मामले के विषय में जानकारी ली
रविवार को पद्म श्री सम्मान प्राप्त श्रीमती फूलबासन यादव जी के निज निवास राजनांदगांव शुकुल दईहान पहुंचकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव जी प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव और बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे भेंट कर उनके कुशल छेम की जानकारी ली और उनके साथ हुए किटनेपिंग जैसे गंभीर मामले के विषय पर चिंता जाहिर की प्रदेश अध्यक्ष जी ने शासन प्रशासन के तरफ से मिल रहे सहयोग सुरक्षा के विषय में उनसे पूछा और उन्हें यह आश्वस्त कराया की अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के साथ पूरा यादव समाज इस विपत्ति के समय आपके साथ है किसी भी प्रकार की समस्या चाहे वह सुरक्षा की हो या अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग हो हम हर जगह आपके साथ है आपके परिवार के साथ है और साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर यादव जी ने शासन प्रशासन से यह अनुरोध अपील किया है

कि पद्मश्री से सम्मानित श्री फूलबासन यादव जी यादव समाज की एक सम्मानित महिला है साथ ही यादव समाज का गौरव जो महिलाओं को मजबूत बनाने स्वालंबी रोजगार दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है 8 लाख से भी अधिक महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चला रही ऐसी समाज सेवी महिला जो महिलाओं की शक्ति है उन्हें समाज के लिए कार्य करते रहने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना इनके साथ दोबारा ना हो

