अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को 38 वर्षीय भुनेश्वर यादव के हत्या के जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
Screenshot_20260605_193608-1.jpg


रायपुर जिला मंदिर हसौद कालोनी में यादव समाज के एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर महानदी के रेत में दफना दिया गया था जिसे पुलिस के टिम ने खोदकर निकला मृत व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव के नाम से किया गया जवान युवक की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है और परिजन जो उनके कमाई पर आश्रित थे उनके सामने कही न कही एक गाज सा ही गिरा है आज उनके सामने अंधकार सा छा गया है उनका भरणपोषण अब कौन करेगा इन सभी विषय पर चिंतन मनन करते हुए और आगे चलकर ऐसा किसी और के साथ ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा यादव परिवार के साथ खड़ी है

और आज उसी कड़ी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिला की उनकी पूरी टीम के साथ सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव और युवा कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के प्रतिनिधि एडिशनल कलेक्टर हांथो माननीय मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा जिसमें जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है की आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मृतक के परिवार को 1 करोड़ की राशि दी जाय ताकि उनके सामने भरण पोषण मेडिकल और जीवन में आने वाली विभिन्न आर्थिक समस्याओ से उस पैसे के माध्यम से अपना जीविकोपार्जन वो कर सके इस दौरान यादव समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे

मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर यादव जी युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव जी बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव जी, रतन यादव जी, निलेश यादव,गोलू यादव, अमित यादव, अविनाश यादव सोनू यादव, कुश यादव , अजय यादव, किशोर यादव, नितेश यादव, राजा,महेंद्र, राहुल आदि समाज के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed