एमसीबी : सर्पदंश से मृत व्यक्ति के वारिसों को 4 लाख की सहायता

0
GRAMIN sand

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी क्षेत्र में सर्पदंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरमिरी तहसील निवासी स्वर्गीय राकेश सिंह की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद राजस्व विभाग ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा था। परीक्षण उपरांत मृतक के वारिसों श्रीमती राजकुमारी एवं श्री राजपाल सिंह को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग ने प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत राशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रशासन ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। यह आर्थिक सहायता कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवार को संबल प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed