पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध मे ब्लांक कांग्रेस मस्तूरी विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया
नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया…
गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट
मस्तुरी: नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में आज व्यापक विरोध प्रदर्शन कर जोंधरा चौक मस्तुरी में केंद्र सरकार मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग किया गया!

ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के तत्वावधान में आज जोंधरा चौक मस्तुरी में नीट पेपर लीक प्रकरण से जुडे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध मेंऔ और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को हिरासत में लेने का विरोध कर मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन नारेबाजी कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग किया गया!
विधानसभा मस्तुरी के कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई!उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखो युवाओं का भविष्य प्राभावित हुआ है! उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देने की मांग की साथ ही पेपर लीक प्रभावित छात्रों के अधिकारों की लडाई में उनके साथ खडी होने की बात करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओ के भविष्य के साथ किसी क्षभी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नही किया जाएगा!
इसमें बडी संख्या में कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि कार्यकर्त्ता छात्र छात्राओं और आम नागरिक शामिल हुए!
सभी ने नीट पेपर लीक प्रकरण में शहीद छात्रों श्रद्धांजलि अर्पित किया!

