स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में हरेली उत्सव का आयोजन

0
IMG-20260811-WA0102

स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व हरेली के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा, लोक संस्कृति एवं पारंपरिक त्यौहारों से जोड़ना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा-अर्चना के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में हरेली पर्व की पारंपरिक झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक पर्व में सहभागिता की।


हरेली पर्व के अवसर पर छोटे बच्चों के लिए नारियल फेंक प्रतियोगिता जिसमें अक्षय नेताम ने प्रथम स्थान तथा बड़े बच्चों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में ब्रजेश, कान्हा, आयुष, टिकेश्वर, निखिल, शिवांश, मयंक, अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और मयंक, रोमी, सोम, अंश, चंद्रशेखर, नैतिक, नीतीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कान्हा, तेजस, शिवेश, सत्यजीत, साहिल, तुषार, पीयूष, आयु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं निर्देशक गगन कुमार कौशिक ने कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी माटी, किसान, कृषि परंपरा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं डुले स्वर भारती, शांति, वर्षा, पूर्णिमा, दीप्ति, आरती, प्रिया, प्रीति, माधुरी, अंजना, अंजली एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। पूरा विद्यालय परिसर “संस्कृति, खेल और उत्साह के साथ मनाएं हरेली का पर्व” के संदेश से उत्साहमय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed