आर.एन.पब्लिक स्कूल के बच्चों ने फौजी भाइयों के लिए तैयार किए रक्षा सूत्र,डाक द्वारा भेजे जाएंगे सीमा पर

0
IMG-20260826-WA0135

, 25 अगस्त 2026: आर. एन. पब्लिक स्कूल में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने मिलकर देश की सीमाओं पर तैनात वीर फौजी भाइयों के लिए अपने हाथों से सुंदर और आकर्षक राखियाँ (रक्षा सूत्र) तैयार कीं। इन सभी राखियों को भारतीय सेना के जवानों के लिए डाक (बाय पोस्ट) द्वारा भेजा जाएगा।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया, “जिस तरह हमारे सगे भाई हमेशा हमारी रक्षा करते हैं, ठीक उसी तरह हमारे फौजी भाई भी देश की रक्षा करने की कसम खाकर अपने परिवारों से दूर सीमाओं पर तैनात रहते हैं। वे दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं, तभी हम सभी देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर हर त्योहार को सुकून और खुशी से मना पाते हैं।” शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रक्षा सूत्रों के साथ वीर जवानों के लिए शुभकामना और धन्यवाद संदेश भी लिखे।कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक अखिलेश यादव ने बताया, “इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ-साथ देश में मनाए जाने वाले त्योहारों के प्रति जागरूक करना है।

इसके जरिए हम बच्चों को त्योहारों का सही अर्थ और उनके पीछे छिपे सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व को समझाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि यह गतिविधि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।सभी तैयार रक्षा सूत्रों को डाकघर के माध्यम से सेना के विभिन्न मुख्यालयों और अग्रिम चौकियों के पते पर रवाना कर दिया गया है। इस सराहनीय प्रयास के लिए स्कूल संचालक अखिलेश यादव साथ ही स्कूल प्राचार्य एच पी साहू और उपप्राचार्य श्रीमति प्रिया बिस्वास ने सभी बच्चों और शिक्षिकाओं के जज्बे की सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षिका श्रद्धा श्रीवास शिक्षिका रोशनी साहू शिक्षिका सपना सोनी शिक्षिका प्रियंका गुप्ता शिक्षिका आकांक्षा रजक शिक्षिका ईशिता दत्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed