स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत NTPC सीपत में ली गई स्वच्छ भारत की शपथ

0
IMG-20260919-WA0171

एनटीपीसी सीपत में 19 सितंबर 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत स्वच्छता शपथ ली गई। आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख श्री विजय शंकर दुबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी विभागाध्यक्षों एवं उपस्थित अधिकारियों से प्लांट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी स्क्रैप मटेरियल्स का उचित निष्पादन सुनिश्चित कर कार्यस्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में श्री अशोक सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), श्री भक्त बत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अभियान के तहत उपस्थित सभी जनों ने स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा प्रति सप्ताह दो घंटे एवं वर्षभर में 100 घंटे स्वैच्छिक श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed