मल्हार के मंगल भवन में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान व क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया का भव्य स्वागत समाज द्वारा किया गया

0
IMG-20260920-WA0187

गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मल्हार: 20/09/2026 छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय श्री रामलाल चौहान जी के सम्मान में मस्तुरी क्षेत्र के मल्हार स्थित मंगल भवन में एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गौरवमयी कार्यक्रम में मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्री दिलीप लहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में पहुँचने पर विधायक दिलीप लहरिया और आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान का स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों द्वारा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने श्री रामलाल चौहान को बधाई दी और कहा

कि उनके अध्यक्ष बनने से अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा होगी और विकास को नई गति मिलेगी। इससे पहले खपरी बेलपान में समाज की मांग और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने समाज के लिए 15 लाख 90 रुपये की भवन स्वीकृति कर भवन बनाया विधायक की इस कार्य पर उपस्थित जनसमुदाय और समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।


कार्यक्रम में छ. ग. राज्य अनूसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान मस्तुरी क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया द्वारा ” दो किनारे” नाम से कर्तव्य कुमार और आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यास का विमोचन किया गया!
इस गरिमामय कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed